समाहरणालय,मधुबनी।
(जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी)
============= ================
जिला प्रशासन द्वारा “मिथिला महोत्सव तैयारियों को दिया दिया गया अंतिम रूप ———————————कार्यक्रम में मिथिला की प्रसिद्ध मैथिली कलाकार सहित कई मशहूर कलाकार देंगे अपनी शानदार प्रस्तुति। —-कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी स्वयं तैयारियों की कर रहे हैं मॉनिटरिंग।—
*——————————————————————————————-
*मधुबनी :19 मार्च 2026——————————————— पर्यटन विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में दिनांक 20 एवं 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले “मिथिला महोत्सव 2026” तथा 22 मार्च 2026 को होनेवाली बिहार दिवस की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया।।* बताते चलें कि पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन,मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। तत्पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिलाधिकारी द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया जाएगा। अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
अपराह्न 05:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक आमंत्रित अतिथियों द्वारा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम किया जायेगा। अपराह्न 05:30 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध मैथिली कलाकार निखिल महादेव झा, आलोक भारती, आशा स्वेता, उर्वर्शी ठाकुर, शोज टॉपर ग्रुप तथा प्रसिद्ध मैथिली उदघोषक राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिन्हा उदघोषिका के द्वारा उद्घोषणा की जायेगी।
प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार, भव्या पंडित(इंडियन आइडल), सावन सावरे एवं सतीश पप्पू कॉमेडियन की शानदार प्रस्तुति होगी।
वही दिनांक-21 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक पेन्टिंग तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, अपराहन 05:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध मैथिली कलाकार-पूनम मिश्रा, सौम्या मिश्रा, रंजना सिंह, पुनीता शर्मा, शिवम मिश्रा, भावना कुमारी, ज्योति प्रिया, प्रसिद्ध उदघोषक, राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिन्हा के द्वारा उदघोषणा की जायेगी। प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार आलोक चौबे(फेम एक्स), लोपामुद्रा समानता, शिल्पा श्रीवास्तव, तथा प्रसिद्ध कॉमेडियन एहसान कुरैशी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी।
वही बिहार दिवस 2026 के अवसर पर 22 मार्च 2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न में जिला पदाधिकारी द्वारा दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। तत्पश्चात 11:30 बजे जिला पदाधिकारी के द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया जायेगा। 12 बजे पूर्वाह्न से 03 बजे अपराह्न तक स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। अपराह्न 05 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा तथा अपराह्न 5:30 बजे से 10 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
जिसमें प्रसिद्ध मैथिली कलाकार, निधि राज, प्रिया प्रशांत झा, चांदनी झा चकौर, गौरव झा, ऋषिकेश कुमार मिश्रा, साक्षी मिश्रा, पूजा कुमारी तथा प्रसिद्ध उदघोषक राम सेवक ठाकुर एवं तान्या सिंह उदघोषिका के द्वारा उदघोषणा की जायेगी। तथा प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार हर्षप्रीत कौर, साबरी ब्रदर्स(कव्वाली जयपुर घराना) के द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगी।
