समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 02/09/2026*

*सुधा के दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं मिलावट से बचाव को लेकर उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक*

*उपभोक्ता जागरूकता ही मिलावट के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार : डीएम*

मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी में DTC-JICA योजना के अंतर्गत मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं को सुधा एवं इसके विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, विशेषताओं एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बाजार में उपलब्ध मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा मिलावट से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
उपस्थित लोगों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दुग्ध उत्पादों के प्रति जागरूक करना तथा मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों से होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के प्रति सजग करना रहा।
इस अवसर पर मिथिला चित्रकला संस्थान के चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी चन्दन कुमार, सहायक प्रबंधक मृणालिनी तिवारी सहित अमन कुमार, संतोष कुमार, जयप्रकाश यादव, सरोज कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

===================
—————————— ———————————————————————– ..*
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version