लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल एवं जोनल कोऑर्डिनेटरों और जिलाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत BSP विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह की मौजूदगी भी देखने को मिली। यूकेश सिंह के पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने को राजनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।
यूकेश सिंह की मौजूदगी के बाद रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में उमाशंकर सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीति और रसड़ा में पार्टी के संभावित समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी ली तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
#Mayawati #BSP #UmeshankarSingh #UkeshSingh #Rasra #UPPolitics #BSPNews #UttarPradeshNews #PoliticalNews #AssemblyElection
