समाहरणालय, सीतामढ़ी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 16/02/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने वर्चुअल माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का किया अंतरण।
पटना में आयोजित कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में वर्चुअल माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया सीधा प्रसारण।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों से बात कर उनके कार्यानुभवों को जाना
सीतामढ़ी जिले की 01 लाख 866 महिला लाभुकों के खाते में प्रति लाभुक 10 हजार, कुल 1008660000=00 (100 करोड़ 86 लाख 60 हजार)
की राशि का हुआ हस्तांतरण
*लाभुक महिलाओं की चेहरे पर दिखी खुशियां, मुख्यमंत्री जी को दिया धन्यवाद।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने वर्चुअल माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
वही आज सीतामढ़ी जिले की 1 लाख 866 महिला लाभुकों के खाते में प्रति लाभुक 10 हजार के अनुसार 100 करोड़ 86 लाख 60 हजार की राशि का हस्तांतरण किया गया।

अभी तक सीतामढ़ी जिले की 05 लाख 83 हजार 704 महिला लाभुकों के बीच कुल-05 अरब 83 करोड़ 70 लाख 40 हजार रुपये की राशि का हस्तांतरण हुआ है।
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में वर्चुअल माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।जिसमें जिलाधिकारी, रिची पांडेय एवं दर्जनों जीविका दीदियों ने भाग लिया।

सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु० की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्म निर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, रिची पांडेय ने जीविका दीदियों से बात कर उनके कार्यानुभवों को जाना।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा
“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। आज सीतामढ़ी की एक लाख से अधिक महिलाओं को सहायता राशि मिली है, जिससे वे अपने रोजगार और उद्यम की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ा सकेंगी। जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक पात्र महिला तक इस योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचे। हमारा लक्ष्य है कि सीतामढ़ी की महिलाएँ न केवल आत्मनिर्भर बनें बल्कि अपने परिवार और समाज की आर्थिक प्रगति की अग्रदूत भी बनें।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार एवं डीपीएम जीविका के साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी।
