समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
==================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 30/07/2026
==================

उपकर संग्रहण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्रमिक निबंधन एवं आईटीआई नामांकन में लाई जाए तेजी- माननीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद।

मधुबनी, 30 जुलाई 2026

जिला अतिथि गृह, मधुबनी में आज श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने विभागीय कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत उपकर संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपकर संग्रहण की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि श्रमिक कल्याण योजनाओं का सुचारु संचालन हो सके। उन्होंने ने श्रमिकों के निबंधन अभियान में तेजी लाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि अधिकाधिक पात्र श्रमिकों का शीघ्र निबंधन सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। साथ ही जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में युवाओं के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में माननीय मंत्री ने श्रम अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक सप्ताह कम-से-कम दो प्रखंडों का नियमित भ्रमण करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा। बैठक के दौरान विभागीय कर्मियों एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में आ रही विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं से माननीय मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं समुचित समाधान का आश्वासन दिया।*बैठक में जिला श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण तथा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। —————————————————————————————
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।

==================
# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version