मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड स्थित महीनाथपुर पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों के तहत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस माह के पंचायत विकास दिवस का मुख्य विषय “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत विकास दिवस के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

#PanchayatVikasDiwas #Mahinathpur #Jhanjharpur #Madhubani #LeshiSingh #BiharNews #RuralDevelopment #WomenFriendlyPanchayat #GramPanchayat #LocalNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version