रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 26 नवंबर को फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह पीजी कालेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज और परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 20 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर देंगी। इसके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से 35 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। आठवीं, हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने और चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अच्छा अवसर है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version