प्रकाशनार्थ (फोटो) 18/06/2026
2 जून को जिला मुख्यालय का होगा घेराव : अमित कुमार टुन्ना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक आदि ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ आगामी 20 जून को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार ललित आश्रम गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि महंगाई से आम जनता बेहाल है। नीट पेपर लीक सहित लगातार हो रही परीक्षा गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। जननायक राहुल गांधी लगातार छात्रों एवं युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 जून को जिला मुख्यालय डुमरा में निकम्मी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, अंजारुल हक तौहीद, आफताब अंजुम बिहारी, ताराकांत झा, ऋतु ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार छात्रों को रोजगार देने के बजाए छात्र आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई करती है। छात्रों पर लाठियां चलाई जाती हैं और उन्हें जेल भेजा जाता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, नसीम खान, चंद्र भूषण सिंह, मनोज कुमार झा, राजीव कुमार झा, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, धीरज सिंह, सोहन प्रसाद, जैनेन्द्र कुमार राम, वीरेंद्र कुशवाहा, उमा कुमारी, सुंदरम पाठक, विवेक कुमार झा, मो. अख्तर रजा खान, सुमित्रा देवी, इंदल पासवान, पंकज कुमार, गुड्डू सिंह, राजीव कुशवाहा, उमेश सिंह, सिप्पु सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
