धुबनी में आवासित एक बालिका को रविवार, 19 जुलाई 2026 को विधिवत रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एक दंपत्ति को सौंपा गया। दत्तक ग्रहण की सभी वैधानिक और अंतिम प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी आनंद शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि दत्तक ग्रहण व्यवस्था निराश्रित और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास, बेहतर देखभाल और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पारिवारिक स्नेह, सुरक्षित माहौल और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया ऐसे बच्चों को एक प्रेमपूर्ण परिवार उपलब्ध कराती है, जिससे उनके भावनात्मक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को बेहतर अवसर मिलते हैं।

नियमों के अनुसार पूरी हुई दत्तक ग्रहण प्रक्रिया

बालिका को गोद देने की पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि दत्तक ग्रहण के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं और मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई मधुबनी नितेश कुमार पाठक, वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक भावेश कुमार झा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version