Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    March 16, 2026

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»मधुबनी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार*
    Breaking News

    मधुबनी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार*

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    ’दिनांक -15/03/2026

    ⬛️मधुबनी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार*
    ———————- जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कल शनिवार देर शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शीर्ष 10 परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।————- परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करे, ताकि योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को ससमय मिल सके–जिलाधिकारी—————————— मधुबनी 15 मार्च 2026 ————————————————- जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कल शनिवार देर शाम को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग से संबंधित जिले की शीर्ष 10 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया।उन्होंने बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा कर कई निर्देश भी दिए।
    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके और जिले के विकास को नई गति मिल सके।
    प्रमुख योजनाएं एवं उनकी वर्तमान स्थिति
    1. निधि चौक – रेलवे स्टेशन (महावीर मंदिर) सड़क चौड़ीकरण
    लगभग ₹3117.58 लाख की लागत वाली इस परियोजना का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    2. औंसी जीरोमाइल – कमतौल कोठी (बिस्फी विद्यापति जन्मस्थली मार्ग) 15.50 किमी लंबी इस सड़क परियोजना पर लगभग ₹6667.64 लाख की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया है और आधारभूत निर्माण कार्य प्रगति पर है।
    3. बाबूबरही बाजार में पीक्यूसी सड़क एवं नाली निर्माण
    लगभग ₹621.54 लाख की लागत से चल रही इस योजना का करीब 13.5 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
    4. सिघानिया चौक – सूडी हाई स्कूल सड़क निर्माण
    स्टेडियम चौक, महाराजगंज चौक और गांधी चौक होते हुए बनने वाली 2.45 किमी सड़क पर ₹1752.65 लाख की लागत से कार्य जारी है और लगभग 9 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।
    5. आर.के. कॉलेज मुख्य द्वार –भुवना उद्यान सड़क एवं नाली निर्माण
    ₹1270.72 लाख की लागत वाली इस योजना का कार्यादेश जारी कर दिया गया है तथा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
    6. राजनगर – मोतीपुर – खैरा सड़क चौड़ीकरण
    12.50 किमी लंबी इस परियोजना पर ₹7337.73 लाख की लागत स्वीकृत है। कार्य प्रारंभ की प्रक्रिया जारी है।
    7. खजौली (संतु चौक) – सुक्की सड़क चौड़ीकरण
    लगभग ₹976.56 लाख की लागत वाली इस परियोजना के लिए पुनः निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
    8. दीर्घकालीन सड़क अनुरक्षण योजना (OPRMC) – पैकेज 07A
    ₹8229.28 लाख की लागत वाली इस योजना का लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
    9. OPRMC – पैकेज 07B
    इस योजना के अंतर्गत सड़क अनुरक्षण का कार्य ₹7173.73 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें लगभग 82 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है।

    10. खुटौना बाजार – तेनुआही सड़क चौड़ीकरण
    15.55 किमी लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर ₹8356.24 लाख की लागत स्वीकृत है। अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और परियोजना अंतिम चरण में है।
    मधुबनी के विकास को मिलेगा मजबूत आधार
    बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से मधुबनी जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और बेहतर होगा, यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनेगी,
    व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करे , ताकि योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को समय पर मिल सके।

    ———————- ———————————————————————

    बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

    ================
    DPRO,MADHUBANI

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलंबे अवधि से अनुपस्थित तीन पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द*
    Next Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद का हुआ आयोजन।
    admin

    Related Posts

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    March 16, 2026

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026

    देश के नवगीतकारों का सीतामढ़ी पंच तीर्थ स्थल भ्रमण

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिड़ार थाना माड़ा जिला सिंगरौली का दिनांक 09.03.2026 को थाना माड़ा मे सूचना लेख कराया

    By adminMarch 16, 20260

    गुमशुदा की तलास ————-सूचनाकर्ता विश्राम प्रसाद शाह पिता सोख लाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी…

    दिल्ली के सवर्णों कों आवश्यक सूचना –

    March 16, 2026

    साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

    March 16, 2026

    देश के नवगीतकारों का सीतामढ़ी पंच तीर्थ स्थल भ्रमण

    March 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (601)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?