मधुबनी, 8 सितंबर 2026। बासोपट्टी प्रखंड की सेली-बेली पंचायत में पंचायत सरकार भवन तक जाने वाले रास्ते को प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त करा दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 7 सितंबर को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आमजन के आवागमन का रास्ता बहाल किया गया।

अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी ने पुलिस बल के सहयोग से यह कार्रवाई की। रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पेड़-पौधे लगाने, झोपड़ी और अन्य अस्थायी संरचनाएं खड़ी कर मार्ग को बाधित किया गया था।

बताया गया कि सेली-बेली पंचायत सरकार भवन का निर्माण करीब 8 से 10 वर्ष पहले पूरा हो चुका था, लेकिन भवन तक पहुंचने वाला रास्ता अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं और योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था।

प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और रास्ते को आवागमन के लिए खोल दिया। रास्ता मुक्त होते ही बीडीओ, बासोपट्टी के स्तर से मिट्टीकरण का काम भी तत्काल शुरू करा दिया गया, ताकि पंचायत सरकार भवन तक लोगों की आवाजाही सुगम और निर्बाध हो सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों को अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी का माहौल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version