समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 21/03/2026
==================। ⬛️ मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। 21 मार्च 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों (IOCL, HPCL एवं BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है
जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं
बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रगति
01 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक:
कुल बुकिंग: 2,89,152
कुल डिलीवरी: 2,47,029
बुकिंग के अनुरूप तेजी से गैस की आपूर्ति की जा रही है।
कल 20 मार्च 2026)
एक दिन में कुल बुकिंग: 8,740
कल 20 मार्च को एक दिन में कुल वितरण 14487
कंपनियों से कल प्राप्त सिलेंडर: 9,045
वर्तमान स्टॉक एवं लंबित मांग
उपलब्ध गैस स्टॉक: 50,387 सिलेंडर
लंबित उपभोक्ता अनुरोध,( बुकिंग ): 45,166
होम डिलीवरी व्यवस्था
जिले में 93 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी हुई है। 10 होम डिलीवरी नहीं करने वाले गैस एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि:
अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।
घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का उपयोग करें।
किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर दे।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version