कायाकल्प अभियान से बदल रही स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इन प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर बदल रही है, बल्कि मरीजों एवं उनके परिजनों को भी अधिक सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण मिल सकेगा।

कायाकल्प अभियान — बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सार्थक पहल।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version