समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 25/03/2026

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति हो रही सामान्य*

——-एलपीजी गैस सिलिंडर का आज का स्टॉक 33 हजार 351 है


मधुबनी 25 मार्च 2026

मधुबनी जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति अब सामान्य होने लगी है। कुछ एजेंसियों को छोड़कर अधिकाधिक एजेंसियों के द्वारा गैस आपूर्ति की जा रही है, शेष एजेंसियों के द्वारा भी शीघ्र ही होम डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण भी किया जा रहा है।
जिले में विभिन्न कंपनियों यथा-आई.ओ.सी.एल.,एच.पी.सी.एल. तथा बी.पी.सी.एल के कुल-103 एलपीजी गैस एजेंसियों के द्वारा गैस वितरण में तीव्रता लायी जा रही है। सभी कंपनियों को मिलाकर दिनांक-01.03.2026 से 24.03.2026 तक कुल-3 लाख 43 हजार 630 उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग की गयी है। दिनांक-01.03.2026 से 24.03.2026 तक कुल-3 लाख 4 हजार 308 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की डिलिवरी कर दी गयी है। कल दिनांक-24.03.2026 को कुल-15 हजार 890 एलपीजी गैस के लिए बुकिंग की गई है। सभी कंपनियों को मिलाकर जिले में दिनांक-24.03.2026 को गैस सिलिंडर बिक्री की कुल संख्या- 12 हजार 219 है। *सभी कंपनियों को मिलाकर दिनांक-24.03.2026 को गैस सिलिंडर की * कुल-33 हजार 351 स्टॉक उपलब्ध है।
एलपीजी गैस के संबंध में गूगल लिंक, फेसबुक पेज तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है।
सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गयी है तथा महिलाओं, दिव्यांगों एवं बुर्जुगों के लिए अलग से विशेष लाईन की व्यवस्था की गयी है। शीघ्र ही जिले के शेष एजेंसियों के द्वारा भी होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जायेगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जिला द्वारा उपलब्ध कराये गए लिंक पर अपने आवश्यकतानुसार डिमांड करने का निदेश दिया गया है, ताकि वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनको व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गुगल लिंक एवं विभिन्न सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है एवं कृत कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है।
साथ ही इंडेन के उपभोक्ता किसी प्रकार के शिकायत हेतु टाॅल फ्री नंबर 18002333555(24X7) पर पर काॅल कर सकते है। ————————————————————————-।

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। ———————– ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version