ओटीटी अब मनोरंजन का एक बड़ा सेंटर बन गया है, क्योंकि जो दर्शक सिनेमाघरों में कम जाना पसंद करते हैं वे घर बैठे ओटीटी पर अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सबसे खास बात ये है कि यहां ना सिर्फ नई फिल्में रिलीज होती हैं बल्कि पुरानी फिल्मों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। जिन पुरानी फिल्मों को हम थिएटर में नहीं देख पाए उन्हें अच्छी क्वालिटी में हम ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 14 साल पुरानी फिल्म
इसीलिए नए कंटेंट के साथ-साथ कभी पुरानी फिल्में भी ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेती हैं। एक ऐसी ही फिल्म है श्रीदेवी (Sridevi) की जो 14 साल पुरानी है लेकिन अब 2026 में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस कॉमेडी ड्रामा का नाम है इंग्लिश विग्लिश (English Vinglish)।

यह फिल्म 5 अक्तूबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 2026 में इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एंजॉय कर सकते हैं। 2 घंटे 14 मिनट की यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी श्रीदेवी के किरदार शशि के ईर्द-गिर्द घूमती है। शशि एक हाउसवाइफ है और घर से ही अपना छोटा सा लड्डू का बिजनेस चलाती है। एक अच्छी वाइफ, मां और बिजनेसवुमन होने के बावजूद शशि को उसके पति और बेटी द्वारा इंग्लिश ना आने के पीछे तंज झेलने पड़ते हैं।
कहानी में मोड़ तब आता है जब वह अपने आत्म सम्मान के लिए अंग्रेजी सीखने का फैसला लेती है और क्लासेस जॉइन करती है। दिलचस्प बात ये है कि गौरी शिंदे ने शशि का किरदार अपनी मां से प्रेरित होकर लिखा था।

इंग्लिश विंग्लिश के बारे में

इस फिल्म के साथ श्रीदेवी ने 15 साल के अंतराल के बाद एक्टिंग में वापसी की थी। फिल्म में उनके साथ आदिल हुसैन, फ्रांसीसी एक्टर मेहदी नेब्बू और प्रिया आनंद ने अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक छोटा सा कैमियो भी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसे गौरी शिंदे ने लिखा और निर्देशित किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version