Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    March 25, 2026

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    adminBy adminMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक -24/03/2026

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जिला गंगा समिति के तत्वावधान में घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौआबाखर के वार्ड संख्या 14 स्थित बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह मैथिली आलोचक लालदेव कामत ने की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालदेव कामत ने लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना चाहिए तथा जल को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” यह सभी जानते हैं, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि जल का भी अपना जीवन है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद कुमार कामत ने कहा कि नदियों का संबंध हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इसलिए इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
    वहीं आकाश कुमार ( अमीन साहब) ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
    कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। इसमें प्रमुख रूप से नीतीश चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, मो. ऐनुल, साजन साह, राहुल कामत, प्रदीप कुमार, प्रेम चौधरी, मनीष कुमार, लवकुश कुमार, महेश एवं अखलेश कामत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नमामि गंगे की जयघोष करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में छठ घाट, दासीन घाट, फौजी घाट तथा पूर्व दिशा में धोबी घाट के निर्माण की मांग भी रखी।

    —————————— ———————————————————————– ..*

     *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268                         एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर  पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर
    Next Article स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
    admin

    Related Posts

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित

    March 25, 2026

    जमानियांकस्बाबाजारनिवासीभारतीय सैन्य अकादमी के 140 वें बैच के अधिकारी कैप्टन प्रशांत चौरसिया जी दिनांक 20 मार्च को देहरादून में सैन्य अभ्यास ( भैरव बटालियन घातक पालटून प्रतियोगिता ) के दौरान उफनती नदी को पार करते समय अपने साथी सैनिक की जान बचाने के लिए खुद के जीवन की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हो गए।

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    By adminMarch 25, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्तिदिनांक -24/03/2026 स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया…

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित

    March 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (701)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?