प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक –22–06–2026

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती केंद्रीय बिहार पटना द्वारा विशेष शाखा में “सिपाही”(सामान्य बंद संवर्ग) के रिक्त पद पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के लिए लिखित परीक्षा सीतामढ़ी जिले के 06 परीक्षा केंद्र पर दिनांक 24 जून 2026 को एक पाली में दो प्रश्न पत्रों में 10 बजे पूर्वाह्न से 11.30 बजे पूर्वाह्न तक एवं 12 बजे मध्यान से 13.30 बजे अपराह्न तक एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वार विशेष शाखा में “सिपाही” (सामान्य बंद संवर्ग) के रिक्त पद पर विज्ञापन संख्या 02/2026 के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 28 जून 2026 को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में 12 बजे मध्यान से 02 बजे अपराह्न तक आयोजित होगा।

स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर आज समाहरणालय के परिचर्चा भवन में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृजकिशोर पांडे की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग की गई। अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पूरी तत्परता वं निष्ठा से कार्य करेंगे और यह उनके जिम्मेदारी होगी कि वे कदाचार रहित परीक्षा संचालन करावे।किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो उक्त केंद्र के केंद्राधीक्षक, विक्षक एवं दंडाधिकारियों के विरुद्ध बिहार लोक परीक्षा अधिनियम– 2024 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन की दिशा में पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी– सह– प्रेक्षक,जोनल दंडाधिकारी के द्वारा के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

समाहरणालय परिसर स्थित विमर्श कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06226–250317 एवं 06226–250318 है। यातायात एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के साथ विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अग्निशमन विभाग तथा अन्य विभागों को निर्देशित किया गया है।
ब्रीफिंग में सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखना का निर्देश दिया गया है। ब्रीफिंग में वरीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो नजीब अनवर ,जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version