बिहार दिवस के अवसर पर अभी 7:00 बजे वाटसन स्कूल ग्राउंड से प्रभात फेरी आयोजित है।*
[22/03, 7:24 am] Parmal Sir Dpro Madhubani: सुबह 8 बजे महात्मा गांधी जी सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित है।।
[22/03, 7:54 am] Parmal Sir Dpro Madhubani: *ब्रेकिंग : *बिहार दिवस पर निकाली गई भव्य प्रभातफेरी
‘विकसित बिहार’ के संकल्प के साथ मधुबनी में निकाली गई प्रभातफेरी
बिहार राज्य के स्थापना दिवस यानी ‘बिहार दिवस’ के गौरवशाली अवसर पर आज रविवार को मधुबनी जिला में उत्साह का माहौल है। सुबह की पहली किरण के साथ ही वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर से भव्य प्रभातफेरी का निकाली गई। जिसमें हज़ारों की संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर ‘जय बिहार’, ‘बढ़ेगा बिहार-बढ़ेगा बिहार’ और ‘शिक्षित बिहार-विकसित बिहार’ के गगनभेदी नारे लगाए। इस प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना और नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना था।
बच्चों ने लोक गीतों और बैंड-बाजे की धुन पर बिहार की एकता का संदेश दिया।प्रभातफेरी के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति और बालिका शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।*
*प्रभातफेरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी, अक्षय पांडेय, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, वरीय उप समाहर्ता, बिरजू दास सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रभातफेरी ने पूरे जिलावासियों में उत्सव की ऊर्जा भर दी।* बिहार दिवस न केवल एक तिथि है, बल्कि यह हर बिहारी के लिए अपनी पहचान और अस्मिता को नमन करने का दिन है।
