बिहार की बहू अमेरिका में होगी सम्मानित:पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर पर कर रहीं IIT कानपुर में शोध, मिला ग्लोबल स्कॉलर अवॉर्ड।

दुनिया में सिर्फ 10 लोगों को हर साल मिलता है यह अवॉर्ड।

पटना के फुलवारी शरीफ ईसोपुर की बहू अंजलि यादव को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ कैंसर रिसर्च के वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित ग्लोबल स्कॉलर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह अवॉर्ड विश्व के 10 युवा वैज्ञानिकों को कैंसर से संबंधित उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए दिया जाता है। UP के देवरिया जिले में जन्मीं अंजलि IIT कानपुर में पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर पर 2018 से शोध कर रही हैं, जो जल्द पूरा होने वाला है। उन्होंने बताया, ‘केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद ही रिसर्च करने का सोच रखा था। अब सपना सकार हो रहा है।’ हालांकि, उन्होंने रिसर्च के संबंध में ज्यादा डिटेल्स बताने से मना कर दिया।

न्यू ऑर्लिएंस /Orleans में हाेने वाले सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगी शोध पत्र:-

1 फरवरी को घोषित हुए इस पुरस्कार के लिए भारत से अंजलि यादव को चुना गया है। उन्होंने बताया, ‘इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद विजेताओं को अमेरिकन कैंसर एसोसिएशन ने अप्रैल में आयोजित सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है। इसका पूरा खर्च एसोसिएशन ही वहन करेगी। यह सम्मेलन न्यू ऑर्लिंस, लूसियना, अमेरिका में होगा। इसमें दुनिया के कई देशों के वरिष्ठ और युवा वैज्ञानिक भाग लेंगे।’

पहले भी अमेरिका में प्रस्तुत कर चुकी हैं शोध पत्र:-

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version