बाल विवाह मुक्त पंचायत: हमारी पहचान, हमारा गर्व कार्यक्रम का किया गया आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश के अनुपालन में बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो० नजीब अनवर एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी आनंद कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरंतर अनूठी पहल की जा रही हैं। सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत बथुआरा पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत के गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विशेष किशोर पुलिस इकाई, महिला एवं बाल विकास निगम एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त पंचायत : हमारी पहचान, हमारा गर्व कार्यक्रम का भव्य आयोजन बथुआरा पंचायत के मध्य विद्यालय दुबे टोल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार एवं उनके कल्याण की रक्षा हेतु पंचायत के अगले लक्ष्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग,
एस. एस.बी 51 वी वाहिनीं के असिस्टेंट कमांडेंट खुदीराम बनिया लालबंदी एस.एस.बी के कम्पनी कमांडर राहुल ढाका, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के केंद्रीय प्रबंधक राकेश कुमार , पंचायत मुखिया धनेश्वर पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय योगदान हेतु स्थानीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रधानाध्यापक हरिचंद्र ठाकुर, पत्रकार संजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन मांझी , विकास मित्र राम प्रवेश मांझी, वार्ड सदस्य सुनैना देवी सहित पंचायत की सभी आंगनवाड़ी सेविका , बाल समिति की टीम सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के इस साहसी कदम की सराहना करते हुए बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि बाल विवाह मुक्त पंचायत बथुआरा के लिए केवल एक प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।” असिस्टेंट कमांडेंट खुदीराम बनिया ने अपने संबोधन में बाल दुर्व्यापार के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । मुखिया धनेश्वर पासवान, प्रधानाध्यापक हरिचंद्र ठाकुर, पत्रकार संजय कुमार सिंह , बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचना आसान नहीं था। पिछले पांच वर्षों से घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाए गए, ‘बाल संरक्षण समिति के द्वारा निरंतर पंचायत में कोई भी बाल विवाह न हो इसके लिए निगरानी की गई और बाल विवाह के कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के केंद्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने अपने संबोधन में पंचायत में बाल विवाह नहीं होने देने एवं इस कुरीति के खिलाफ एकजुट होने के लिए बथुआरा पंचायत वासी के एकजुटता की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर भविष्य में भी बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से मिटाए रखने और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की सामूहिक शपथ ली। अब इस पंचायत का अगला लक्ष्य बाल शोषण पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना एवं पंचायत के सभी छात्र छात्राओं की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह उपलब्धि अन्य पंचायतों के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगी। कार्यक्रम में समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version