समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 27/03/2026

*⬛️ 🔶 *बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य का शुभारंभ: मिथिला एवं मधुबनी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि।——————– मधुबनी 27 मार्च 2026*
मधुबनी जिला अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल बलिराजगढ़ में भारत सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ कल दिनांक 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह अवसर न केवल मधुबनी जिले, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गौरव एवं ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद एवं संसदीय समिति (परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति) के अध्यक्ष संजय कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
🔷
▪️ 09:30 पूर्वाह्न – मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन
▪️ 09:45 पूर्वाह्न – मुख्य अतिथि द्वारा उत्खनन कार्य का विधिवत उद्घाटन
▪️ 10:50 पूर्वाह्न – कार्यक्रम समापन एवं मुख्य अतिथि का प्रस्थान
🔶 क्षेत्रीय महत्व एवं संभावित प्रभाव:
बलिराजगढ़ का उत्खनन कार्य मिथिला की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस स्थल से प्राप्त होने वाले पुरातात्विक साक्ष्य न केवल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को उजागर करेंगे, बल्कि शोध एवं अकादमिक अध्ययन के नए आयाम भी स्थापित करेंगे।
इस पहल से मधुबनी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय रोजगार सृजन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास को बल मिलेगा। साथ ही, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्राप्त होगी।

==================– —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version