UP PET Exam 2026  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को प्रयागराज के 48 केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी

25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को तीन दिन चलने वाली परीक्षा में प्रयागराज में 1,13,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इस तरह जिले के 48 केंद्रों पर कुल छह पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

UP PET Exam 2026 प्रदेशभर में पीईटी-2026 के लिए लगभग 35.50 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर छह पालियों में परीक्षा हो रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version