Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएसओ

    April 4, 2026

    प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा 

    April 3, 2026

    जालंधर शादी समारोह में पार्षद पर हमला करने का आरोप, रिवाल्वर के बट से युवक घायल; सात टांके लगे

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»*प्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं* आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश। मधुबनी, 01 अप्रैल 2026:
    Breaking News

    *प्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं* आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश। मधुबनी, 01 अप्रैल 2026:

    adminBy adminApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 01 /04/2026

    *⬛️ *प्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं* आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा की, दिए कई निर्देश। मधुबनी, 01 अप्रैल 2026:
    प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, पीएनजी, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था, मूल्य नियंत्रण, जनसंचार, उर्वरक उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकथाम आदि पर विस्तृत जानकारी दी।
    🔹 समीक्षा के क्रम में
    जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य पाई गई। 103 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 10.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। मार्च माह में 4.27 लाख बुकिंग के विरुद्ध 3.86 लाख सिलेंडर की आपूर्ति की गई तथा वर्तमान में 47 हजार सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। आयुक्त ने लंबित बुकिंग के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
    🔹 पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, सघन निरीक्षण जारी
    जिले में पेट्रोल (MS) की 2170 KL एवं डीजल (HSD) की 2902 KL क्षमता के विरुद्ध पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 948 निरीक्षण, 215 गैस सिलेंडर जब्ती एवं 5 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    आयुक्त ने विशेष रूप से बॉर्डर एरिया के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी न हो।
    🔹 पीएनजी विस्तार एवं इंडस्ट्रीयल एरिया को जोड़ने के निर्देश
    आयुक्त ने शहरी एवं औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्रीयल एरिया को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया।
    साथ ही, बीपीसीएल कंपनी को डीआरएस (District Regulating Station) स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
    बीपीसीएल पदाधिकारियों को प्रतिदिन का कार्य योजना (Daily Action Plan) तैयार कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    🔹 उर्वरक उपलब्धता व कालाबाजारी पर सख्ती
    जिले में 20,581 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    🔹 जनहित में निर्बाध आपूर्ति एवं अफवाहों पर नियंत्रण
    दीदी की रसोई, छात्रावास, अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
    आयुक्त ने निर्देश दिया कि:
    ✔️ कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए
    ✔️ फेक न्यूज का त्वरित खंडन हो
    ✔️ आमजन को सही सूचना उपलब्ध कराई जाए
    उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण से पैनिक बाइंग की स्थिति रोकी जा सकती है।
    🔹 निष्कर्ष

    प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए है।- उक्त बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा,पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती,एसडीओ चंदन झा,डीएसओ दीपक कुमार सहित संबंधित तेल कंपनियों के मैनेजर,एलपीजी वितरक आदि उपस्थित थे। ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहंगाई से जनता बेहाल, भाजपा- जदयू सरकार हो रही मालामाल : भावना झा
    Next Article “सतर्कता और सावधानी से ही आगलगी की घटनाओं से बचाव संभव” — अपर समाहर्ता
    admin

    Related Posts

    एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएसओ

    April 4, 2026

    प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा 

    April 3, 2026

    जालंधर शादी समारोह में पार्षद पर हमला करने का आरोप, रिवाल्वर के बट से युवक घायल; सात टांके लगे

    April 3, 2026

    चंपावत में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सो रहे व्यक्ति की जलकर हुई मौत

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएसओ

    By adminApril 4, 20260

    समाहरणालय सीतामढ़ी जन–संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 04 अप्रैल 2026 एलपीजी की कोई कमी नहीं,…

    प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा 

    April 3, 2026

    जालंधर शादी समारोह में पार्षद पर हमला करने का आरोप, रिवाल्वर के बट से युवक घायल; सात टांके लगे

    April 3, 2026

    चंपावत में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सो रहे व्यक्ति की जलकर हुई मौत

    April 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (795)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?