प्रेस विज्ञप्ति
15 अप्रैल 2026

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 15/04/26 को बाजपट्टी परियोजना अंतर्गत रतवारा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र 105 पर पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विशेष कार्येक्रम का आयोजित किया गया। जिसका मुख्य थीम था मजबूत आंगनवाड़ी को समुदाय का समर्थन।
जिसमे जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बा
ल विकास परियोजना महोदया के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गयी, सामाजित गतिविधियों को आंगनवाड़ी केंद्र पे आयोजन करने के लिए उत्साहित करने हेतु 01 बालिका (03 वर्ष) का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा केंद्रों पर माननीय व्यक्तियों के द्वारा खिलोने दान करने के लिए प्रोत्सहित किया गया जिसके उपरांत रंजन सिंह, स्थानीय निवासी के द्वारा आंगनवाड़ी सेविका को खिलोनआ दान किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा समुदाय से अपील की गई कि घर में स्वयं से बनाए गए गुडिया, खिलौना, आदि आंगनबाड़ी को दान करें। समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा आंगनबाड़ी को समर्थन दें, ये भी बताया गया। विभागीय थीम के अन्तर्गत पंखुड़ी डिजिटल पोर्टल के बारे में समुदाय को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के अलावा जिला समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका एवं उस पंचायत की सभी सेविका उपस्थित थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version