माननीय मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के 5.25 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 59.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का किया अंतरण
पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन
डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में अंतरित, जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ,सुखी एवं खुशहाल जीवन की कामना की
~~~~~
मधुबनी,
10 दिसंबर 2026।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा आज पटना में आयोजित समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों के पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का लाभ प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले में कुल 5,25541 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से आच्छादित हैं। आज इन सभी पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 59,20,88,300 रुपये की राशि का अंतरण किया गया। पेंशनधारियों की संख्या तथा अंतरित की गई कुल राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। यह उपलब्धि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत मधुबनी जिले के 2,78149 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 318248700 रुपये की राशि अंतरित की गई। यह राशि जिले के बड़ी संख्या में वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने में सहयोग प्रदान करेगी।
इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 1,55773 पेंशनधारियों के खातों में कुल 171598000 रुपये का अंतरण किया गया। इस योजना के माध्यम से पात्र वृद्धजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 21285 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 2,3913000रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 33356 लाभुकों के खातों में कुल 3,7103600 रुपये का अंतरण किया गया।
इसी क्रम में बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 30505 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 3,4082600 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 6,473 पेंशनधारियों के खातों में कुल 7142400रुपये की राशि अंतरित की गई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों सहित समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह से जुड़े रहे। उन्होंने जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों एवं लाभुकों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिये।
मधुबनी जिले में 5,25541 पेंशनधारियों को एक साथ 592088300 रुपये की राशि का अंतरण सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले का पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरित राशि के मामले में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
