पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों, केस डायरी, तकनीकी उपकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की समीक्षा की गई तथा थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव और त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साइबर टीम को कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंक खातों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। जेल से जमानत पर आए आरोपियों की निगरानी और ई-डोजियर की समीक्षा की गई। साथ ही, आम जनता को साइबर अपराधों जैसे फर्जी कस्टमर केयर और डिजिटल धोखाधड़ी से सचेत करने और जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को साइबर अपराधों से निपटने के लिए सुधारात्मक उपाय अपनाने के सुझाव भी दिए गए। चूंकि इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
[28/03, 2:28 pm] Social Media: गाढ़ा थाना कांड संख्या-19/26 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) के अभियुक्त प्रमोद दास को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
