पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बिहार पुलिस सप्ताह–2026 (मुख्य विषय : नशामुक्ति) के अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षु सिपाहियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर खेलकूद के माध्यम से नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया तथा बताया गया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है।

मैच के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर सह उप-प्राचार्य, प्रशिक्षण सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
[27/02, 9:53 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[28/02, 11:20 am] Social Media: रीगा थानांतर्गत एक चारपहिया वाहन सहित 931.200 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[28/02, 12:48 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[28/02, 12:59 pm] Social Media: आज दिनांक 28-02-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, बेलसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत बेलसंड,महिन्दवारा समेत कई थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[28/02, 1:40 pm] Social Media: आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिला के भुतही एवं मेहसौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने, विधि-व्यवस्था संधारण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे के उपयोग की अपील की गई।
[28/02, 1:54 pm] Social Media: सोनबरसा थानांतर्गत 28 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप एवं 120 पीस प्रतिबंधित नशीला पदार्थ के साथ एक व्यक्ति देवशरण महतो, सा०- सोनबरसा, थाना- सोनबरसा, जिला- सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version