इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अपडेट रखना, उनकी समस्याओं को सुनना और दिनभर के कार्यों की रूपरेखा तैयार करना है।

सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 19/11/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में प्रतिदिन Roll Call की प्रक्रिया को नियमित रूप से लागू किया गया है। इसके तहत थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान एकत्रित होते हैं, जहां उनकी उपस्थिति और कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी ली जाती है।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को जिले में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही, उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Roll Call की इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना भी है। ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, कार्य संबंधी परेशानियों और अन्य आवश्यक विषयों पर पुलिसकर्मियों से संवाद किया जाता है।

इससे पुलिस प्रशासन और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है। साथ ही, जवानों को अपनी जिम्मेदारियों और प्राथमिकताओं के प्रति अधिक जागरूक बनाया जाता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version