पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[19/05, 11:43 am] Social Media: सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 81/22 (हत्या का प्रयास मामले) में एक व्यक्ति सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/05, 11:44 am] Social Media: रीगा थाना कांड संख्या 81/22 (आर्म्स एक्ट) के अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/05, 12:04 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[19/05, 3:43 pm] Social Media: भूतही थानांतर्गत एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कोर्पियो सहित 936 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/05, 3:47 pm] Social Media: कन्हौली थानांतर्गत 04 मोटरसाइकिल सहित 810 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/05, 3:50 pm] Social Media: रुन्नीसैदपुर थानांतर्गत चार अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/05, 4:11 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 19 मई, 2026 को सीतामढ़ी जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न पंचायतों में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों को सरल एवं सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है।

शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर दिया गया। साथ ही, प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

इस दौरान कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
[19/05, 10:49 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version