पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[16/05, 12:05 pm] Social Media: नानपुर थाना कांड संख्या166/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[16/05, 12:21 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु *जन शिकायत सुनवाई* का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 16/05/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[16/05, 2:18 pm] Social Media: आज दिनांक 16.05.2026 को जिला के विभिन्न अंचल कार्यालय में भूमि विवाद संबंधित शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया।
[16/05, 7:16 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version