पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM में सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है।
बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
[15/04, 12:29 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
[15/04, 1:05 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[15/04, 2:05 pm] Social Media: बाजपट्टी थाना कांड संख्या 121/25(हत्या के प्रयास से संबंधित मामले) के प्राथमिकी अभियुक्त मोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[15/04, 10:17 pm] Social Media: पुनौरा थाना कांड संख्या-96/21(पॉक्सो एक्ट)में अभियुक्त चुन्नु कुमार, सा०- गोविन्द फन्दह, थाना-पुनौरा,जिला-सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया।
[15/04, 10:18 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
