पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[10/04, 11:51 am] Social Media: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
[10/04, 11:58 am] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[10/04, 1:07 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 10/04/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[10/04, 1:11 pm] Social Media: आज दिनांक 10-04-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, रीगा द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत सहियारा , सुप्पी समेत कई थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[10/04, 1:24 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार दिवा गश्ती के क्रम में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग, बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है साथ ही, विधि-सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
[10/04, 3:34 pm] Social Media: महिला थाना कांड संख्या- 50/25, धारा- -85/26(2)/115(2)/316/352/3(5)BNS के प्राथमिकी अभियुक्त चन्दन साह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[10/04, 3:34 pm] Social Media: सीतामढ़ी पुलिस का मानवीय प्रयास…

गाढ़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
[10/04, 5:13 pm] Social Media: “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10.04.2026 को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल निरीक्षक,सुरसंड के नेतृत्व में भिट्ठा थानांतर्गत पश्चिमी पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
[10/04, 7:19 pm] Social Media: सोनबरसा थाना कांड संख्या 50/26(NDPS Act) में एक अभियुक्त छोटेलाल राय,ग्राम- रामनगरा,थाना कन्हौली,जिला- सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[10/04, 7:48 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version