पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार ईद-उल-फितर पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में जिला के सभी मस्जिदों, ईदगाहों एवं अन्य नामित नमाज स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है तथा वरीय पदाधिकारी द्वारा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version