पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[04/02, 4:27 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचल निरीक्षक, पुपरी के नेतृत्व में हुमायूँपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें विधि-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही,पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।

