परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर डायल-112 की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार, निवासी ग्राम-पोस्ट-थाना इंदौर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।

मामले को लेकर परिहार थाना कांड संख्या 232/26 दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version