परिवार नियोजन में अंतर विभागीय समन्वय के उद्देश्य से कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन।
सीतामढ़ी:– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आगामी परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता के उद्देश्य से कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार, बीसीएम, काउंसलर नागेंद्र कुमार समेत, ए एन एम, सी एच ओ, गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि सहित पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह एवं रोहित कुमार आदि ने भाग लिया।
वहीं अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में बैठक की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी श्रीमती वंदना सिन्हा ने किया। उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमंत कुमार के साथ बैठक में एच एम मनोज कुमार, लेखपाल राघवेंद्र झा, बी एच एम क़मर अंजुम, बीसीएम प्रभात कुमार, बीपीएम जीविका, महिला पर्यवेक्षिका, जन प्रतिनिधियों समेत गांधी फेलो विवेक कुमार और एंटनी जोसफ तथा पी एस आई इंडिया से अनुज मिश्रा ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि परिवार नियोजन सुखी दाम्पत्य जीवन का सूत्र है। योग्य दंपति आपस में विचार करते हुए अपना परिवार प्लान करे और सही उम्र में गर्भधारण करने से मातृ और शिशु स्वास्थ बेहतर होता है और परिवार में भी खुशहाली आती है। वही बच्चों के जन्म में अंतर रखने और परिवार पूरा होने पर बंध्याकरण और नसबंदी हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के साधनों और सेवाओं की उपलब्धता प्रखण्ड और आशा स्तर तक है। सभी लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके।
पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड के द्वारा सभी विभागों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने बताया कि जिनका परिवार पूरा हो गया है उनके लिए परिवार नियोजन के स्थाई साधन यथा, महिला बंध्याकरण तथा पुरुष नसबंदी के साथ लंबे समय की गर्भनिरोधक कॉपर टी की सुविधा सभी प्रखण्ड स्तर के संस्थान तक निःशुल्क उपलब्ध है, वही दो बच्चों के जन्म में अंतर हेतु अस्थाई सेवा जैसे, माला एन, छाया साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, अंतरा त्रैमासिक सुई, इमर्जेंसी पील और कंडोम आदि आशा स्तर तक निःशुल्क उपलब्ध है। गौरतलब है कि परिवार नियोजन पखवाड़ा 06 मार्च से 20 मार्च 2026 तक चलेगा।
मिशन परिवार विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक विशेष पहल है जो पूरे देश भर के 146 उच्च प्रजनन दर वाले जिलों में साल में 4 बार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान योग्य दंपत्तियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें परामर्श और सेवाओं पर बल दिया जाता है।
साथ ही रोहित कुमार द्वारा फाइलेरिया नियंत्रण हेतु एम डी ए कार्यक्रम के बारे में समीक्षा तथा मॉप अप राउंड के संबंध में जानकारी दी गई। फाइलेरिया नियंत्रण एवं कालाजार उन्मूलन कार्यक्रमों में सभी विभागों एवं जन प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
