पटना। बिहार के पटना सिविल कोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े हत्या के एक मामले में तीन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उन्हें तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला करीब 12 साल पुराना है। मनेर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक लड़की अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर आरोपितों ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

इस मामले में एडीजे-7 संतोष कुमार गुप्ता की अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version