पटना: केंद्र की केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) स्कूलों की स्थापना के लिए 2135.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस फैसले से राज्य के लगभग 30 हजार छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। नए विद्यालय खुलने के बाद बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी।

इन स्कूलों में कुल 1520 सीटें होंगी, जिनमें आरटीई और आरक्षित वर्गों के लिए विशेष प्रावधान रहेगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा और विस्तृत होगा।

📍 इन जिलों में होगा निर्माण:
गया, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अरवल, मधुबनी, कैमूर, मधेपुरा, शेखपुरा, भोजपुर, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर और दरभंगा सहित कई जिलों में 4-5 एकड़ जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

👉 मधुबनी समेत कई स्थानों पर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version