Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    March 17, 2026

    गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

    March 17, 2026

    निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग रेजिस्टेंस ट्यूबरक्लोसिस (DR-TB) प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु क्षमता निर्माण बैठक आयोजित

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग रेजिस्टेंस ट्यूबरक्लोसिस (DR-TB) प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु क्षमता निर्माण बैठक आयोजित
    Breaking News

    निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग रेजिस्टेंस ट्यूबरक्लोसिस (DR-TB) प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु क्षमता निर्माण बैठक आयोजित

    adminBy adminMarch 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग रेजिस्टेंस ट्यूबरक्लोसिस (DR-TB) प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु क्षमता निर्माण बैठक आयोजित

    दिनांक :- 15/03/2026
    समय :- संध्या 6:00 बजे से
    स्थान :- होटल सितायन, रेलवे स्टेशन रोड, सीतामढ़ी I

    यह कार्यक्रम सिविल सर्जन, सीतामढ़ी डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन एवं समर्थन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि क्षय रोग के अधिकांश मरीज प्रारंभ में निजी क्षेत्र में ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसलिए टीबी एवं DR-TB की समय पर पहचान और सही प्रबंधन सुनिश्चित करने में निजी चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद द्वारा Hindustan Latex Family Planning Promotion Trust (HLFPPT) के सहयोग से जिले के निजी चिकित्सकों के साथ एक क्षमता निर्माण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी (DR-TB) के प्रभावी प्रबंधन को सुदृढ़ करना तथा प्रारंभिक जांच, प्री-ट्रीटमेंट मूल्यांकन और मानकीकृत उपचार को बढ़ावा देना था। डॉ. जेड. जावेद ने बताया कि सभी संभावित टीबी मरीजों के लिए CBNAAT या Truenat जैसी आणविक जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे दवा प्रतिरोध (Drug Resistance) का शीघ्र पता लगाया जा सके। यह जांच जिला टीबी केंद्र सहित जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है और सभी संदिग्ध मरीजों के लिए नि:शुल्क प्रदान की जाती है। बैठक में ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी के उपचार से पहले प्री-ट्रीटमेंट इवैल्यूएशन (PTE) की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से मरीज की चिकित्सीय स्थिति का आकलन किया जाता है, सह-रोगों की पहचान की जाती है और मरीज के लिए उपयुक्त उपचार पद्धति का चयन किया जाता है, जिससे उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं तथा मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बैठक के दौरान National TB Elimination Programme (NTEP) के अंतर्गत उपलब्ध मानकीकृत उपचार पद्धतियों की भी जानकारी दी गई। इनमें BPaLM रेजीमेन (6 माह), शॉर्टर ओरल रेजीमेन (9–11 माह) और लॉन्गर ओरल रेजीमेन (18–20 माह) शामिल हैं। ये सभी दवाएं राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क तथा गुणवत्ता सुनिश्चित रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं।
    बैठक में इंडियन मेडिकल एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार गुप्ता ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को मजबूत करने और राष्ट्रीय उपचार दिशा-निर्देशों के पालन को बढ़ावा देने के लिए निजी चिकित्सकों की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
    बैठक में पूर्व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने DR-TB मरीजों के प्रबंधन के अनुभव पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि समय पर पहचान, सही उपचार, नियमित फॉलो-अप तथा मरीजों की प्रभावी काउंसलिंग DR-TB के सफल उपचार के लिए अत्यंत आवश्यक है।
    बैठक का संचालन सहयोगी संस्था Hindustan Latex Family Planning Promotion Trust (HLFPPT) के प्रतिनिधि चतुरानंद ठाकुर (प्रोजेक्ट लीड), मेजर डॉ प्रियंका अग्रवाल, (टेक्निकल एक्सपर्ट DR-TB), डॉ किशोर रेड्डी (लैब टेक्निकल एक्सपर्ट), श्री आकाश कुमार ( राज्य कार्यक्रम प्रबंधक) एवं WHO Consultant डॉ. मेजर अवकाश सिन्हा द्वारा किया गया।
    HLFPPT के प्रतिनिधि मेजर डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. किशोर रेड्डी के साथ जिला कलस्टर-कोऑर्डिनेटर श्री कृष्ण मोहन ने जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी सेवाओं को बेहतर बनाने तथा निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में भाग लेने वाले चिकित्सा निम्नांकित है- डॉ (कैप्टन) राम प्रसाद सिंह, डॉ शंभू प्रसाद पाण्डेय, डॉ निर्मल कुमार सिंह, डॉ श्रीमती लता गुप्ता, डॉ एस के शर्राफ, डॉ एम बी सिंह, डॉ मुकेश कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉक्टर एस पी झा, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ असित कुमार, डॉ हर्ष वर्धन, डॉ मनीष कुमार, डॉ ए पी झा, डॉ शिवम् कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ मो. अली सहित शहर के अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित हुए ।
    कार्यक्रम के सहयोग में जिला यक्ष्मा केंद्र से श्री रंजन शरण (DEO सह लेखापाल), श्री रंजय कुमार (DPC), सुश्री नोइदा खातून (DPS), मो. शमीम आजाद (LT- CBNAAT DTC), श्री कामेश्वर कुमार रवि (LT), अभिषेक कुमार (DC-PPSA) आदि उपस्थित थे I कार्यक्रम का समापन सभी हितधारकों की इस सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि सीतामढ़ी जिले में प्रत्येक टीबी एवं DR-TB मरीज को समय पर जांच, उचित मूल्यांकन और मानकीकृत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल एवं किशोर श्रम जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*
    Next Article गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
    admin

    Related Posts

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    March 17, 2026

    गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

    March 17, 2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल एवं किशोर श्रम जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*

    March 17, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    By adminMarch 17, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–16 मार्च 2026 “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।…

    गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

    March 17, 2026

    निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रग रेजिस्टेंस ट्यूबरक्लोसिस (DR-TB) प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु क्षमता निर्माण बैठक आयोजित

    March 17, 2026

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल एवं किशोर श्रम जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*

    March 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (612)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?