समाहरणालय सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–02-08–26

 

उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने आज समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री के लाइव वर्चुअल संबोधन से जुड़कर उनके विचारों को गंभीरता से सुना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा। प्रत्येक युवा का यह दायित्व है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और अपने परिवार तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे।”
उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला सामाजिक आंदोलन है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मौके पर निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण ,जिला युवा पदाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

#NashaMuktYuva #ViksitBharat #NashaMuktBharat #PMModi #DrugFreeIndia #YouthPower #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #DrugFreeCampaign #YouthCampaign #India #TodayNews #TrendingNews #NashaMukti #ViksitBharat2047 #NationalNews #LiveNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version