नवगछिया और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रीय विधायक इ. शैलेंद्र ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है।
विधायक ने कहा कि फोरलेन सड़क बनने के बाद इस तरह की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे बेहतर सड़क संरचना से नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि विक्रमशिला सेतु गंगा नदी पर बना एक महत्वपूर्ण पुल है, जो दक्षिण बिहार और झारखंड को जोड़ता है। इसके साथ ही बिहपुर से वीरपुर (नेपाल सीमा) तक बन रहे एनएच-106 पुल और सड़क परियोजना के पूर्ण होने के बाद अंगप्रदेश का यह क्षेत्र सीधे मिथिला क्षेत्र से जुड़ जाएगा।
वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बना हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
