दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक और लेखक नरेन्द्र मोहन जी की जयंती के अवसर पर बुद्धिनाथ मिश्र को दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के अंतर्गत चयनित लेखक बुद्धिनाथ मिश्र को 11 लाख की रुपये की सम्मान राशि के अलावा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया है।
दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोहन जी ने पत्रकारिता के मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखा। दैनिक जागरण आज भी नरेंद्र जी के मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, जब आपातकाल लगा था तब उन्होंने संपादकीय में नया लोकतंत्र ? सेंसर लागू, शांत रहें! लिखकर कालम खाली छोड़ दिया था। वह खाली स्थान विरोध का प्रतीक था। जिसने अभिव्यक्ति की आजादी पर लगी पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि समाज के आगे बढ़ने के लिए जनरेशन चेंज बहुत जरूरी है। जनरेशन कॉन्फ्लुएंस कई जनरेशन का संगम है। पीड़ियों के बदलाव के साथ ही समाज का विस्तार होता है। जनरेशन में बदलाव और गैप हमेशा नेगेटिव नहीं होता है। यह नॉलेज, इनोवेशन और प्रोग्रेस का आधार है। पीढ़ियों के बदलाव के बीच ही भविष्य आकार लेता है
