स्वछता सर्वेक्षण में इस बार बनारस ने अपने झंडे गाड़े हैं। स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन में रीवा (मध्य प्रदेश), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के बाद वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का नाम तीसरे स्थान पर है। इस लिहाज से वाराणसी ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। काशी के सांसद पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी।
इस श्रेणी में देश के तमाम बड़े शहरों के नाम थे लेकिन वाराणसी में सुबह और शाम को होने वाली साफ सफाई सहित नदी के किनारे चलने वाले स्वच्छता अभियान ने सफलता दिलाई है। काशी गंगा के किनारे स्थित है और पर्यटकों की भारी भीड़ भी काशी आती है। ऐसे में शहर की छवि को चमकाने के प्रयासों की वजह से ही यह परिणाम हासिल हुआ है। महापौर अशोक तिवारी ने वाराणसी शहर को यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है।
