सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

      *04 - मई - सोमवार*

👇

देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,केरल और पुडुचेरी में 823 विधानसभा सीटों की आज होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?

तमिलनाडु-केरल समेत 5 राज्यों के नतीजों का काउंटडाउन शुरू, बंगाल में होगा ‘खेला’ या खिलेगा कमल? आज आएंगे नतीजे

1 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 2-2, गुजरात, नगालैंड, त्रिपुरा की 1-1 सीट; अजित पवार की पत्नी मैदान में

2 सुवेंदु अधिकारी बोले- काउंटिंग ड्यूटी की जानकारी लीक हो रही, TMC का आरोप- BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच काउंटिंग सेंटर में एंट्री मिली

3 भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च, ऑप्टिकल और रडार दोनों से फोटो ले सकता है, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला उपग्रह

4 नेपाल बोला- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं, ये हमारा इलाका; भारत के इस हिस्से पर नेपाल पहले भी दावा करता रहा

5 दमनकारी सरकार के खिलाफ लड़ने वाले लोगों की मदद करता है संविधान’, केंद्र पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना

6 बंगाल चुनाव परिणाम: CEO मनोज अग्रवाल बोले- निष्पक्ष होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर

7 बंगाल में काउंटिंग से पहले सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, EC बोला- मॉक पोल वाली हैं

8 जयशंकर का ज्यूरिख में स्वागत: भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिला नया आयाम; द्विपक्षीय संबंधों को मिली मजबूती

9 शराब पीकर पंजाब चला रहे भगवंत मान, इन्हें हटाएं; भाजपा की राज्यपाल से मांग

10 कोई नेता हमारे घर न आए, पुणे में नाबालिग बेटी की रेप के बाद हत्या पर भड़का पिता का गुस्सा

11 बिहार में जमींदोज हुआ एक और पुल; गंगा नदी में गिरा विक्रमशिला सेतु का हिस्सा, टला जानलेवा हादसा

12 परमाणु और होर्मुज पर अटकी डील: ईरान ने अमेरिका को सौंपा 14-प्वाइंट का शांति प्लान, लेकिन ट्रंप का रुख सख्त

13 ईरान बोला- होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना देंगे, अमेरिकी जहाजों का वही अंजाम होगा जो उसके F-15 फाइटर जेट का हुआ था

14 ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं, बोले- ईरान ने मानवता के खिलाफ उसके अपराध की कीमत अभी चुकाई नहीं है

15 पाकिस्तान में 11% तक जा सकती है महंगाई दर, डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 298 तक पहुंच सकता है; वजह- कच्चे तेल का महंगा होना

16 अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर, निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

17 IPL- गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब ने सीजन में दूसरा मैच गंवाया; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट

18 IPL में कोलकाता की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; रघुवंशी की फिफ्टी, वरुण को 3 विकेट

19 IPL में आज मुंबई vs लखनऊ मैच, इंडियंस आज हारे तो प्लेऑफ रेस से बाहर, सुपर जायंट्स के पास आखिरी मौका

20 यूपी-राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से बारामूला-उरी रोड बंद

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version