समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 14 /03/2026
⬛️ देवतुल्य राजा सल्हेश महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 18 मार्च को।
मधुबनी में संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का संगम
मधुबनी, दिनांक —17 मार्च 2026
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में “देवतुल्य राजा सल्हेश महोत्सव–2026” का भव्य आयोजन दिनांक 18 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह महोत्सव जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर, रामपट्टी में संपन्न होगा, जहां जिले भर से कलाकार, सांस्कृतिक समूह, बुद्धिजीवी एवं आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य
देवतुल्य राजा सल्हेश मिथिला के लोकनायक एवं जनआस्था के प्रतीक माने जाते हैं। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उनकी गाथाओं, लोककथाओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना एवं क्षेत्रीय कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
महोत्सव के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
उद्घाटन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिनांक: 18 मार्च 2026
समय: संध्या 5:00 बजे
लोकगीत, लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ, जिनमें जीवनगाथा को मंचित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो
जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा जिले के सभी नागरिकों, कला प्रेमियों एवं संस्कृति के प्रति अनुराग रखने वाले लोगों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और विरासत को सहेजने का एक सामूहिक प्रयास भी है।– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
