दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.10.2026 को मेहसौल थाना अंतर्गत राजोपट्टी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही, आमजन से भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version