सीतामढ़ी। लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय ध्वज बंधन, ध्वज खोलने एवं ध्वजारोहण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर के पुनौरा स्थित एमजीएन विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक लायन राघव बाजोरिया, सचिव लायन गणेश सराफ, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक लायन डॉ. राजीव कुमार काजू, प्रतीक, रीमा और आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसकी गरिमा और ध्वजारोहण की निर्धारित प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को तिरंगे के साथ सम्मानजनक व्यवहार और ध्वज के सही उपयोग से संबंधित जरूरी जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक राघव बाजोरिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज महज एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतिनिधित्व करता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे की गरिमा और सम्मान को बनाए रखे।

मुख्य प्रशिक्षक लायन डॉ. राजीव कुमार काजू के नेतृत्व में प्रतिभागियों को ध्वज को सही तरीके से बांधने, खोलने, फहराने और सुरक्षित रखने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रध्वज संहिता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

युवाओं में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन विकसित करना लक्ष्य

लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के सचिव गणेश सराफ ने कहा कि ब्रिटेनिया कंपनी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से उपयोग एवं सम्मान की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम में लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के पदाधिकारियों के अलावा शिक्षक नितेश, नयनसी, आदित्य, सुमन झा, दिलीप और संजीव सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।#Sitamarhi #FlagTraining #NationalFlag #Tiranga #FlagHoisting #LionsClub #Patriotism #FlagCode #YouthAwareness #BiharNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version