दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे (एनएच) पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भयंकर जाम लगा है। चंडीगढ़ बार्डर खत्म होते ही डेराबस्सी तक वाहन जाम में फंसे हैं। रुक-रुक कर ट्रैफिक आगे सरक रहा है। जीरकपुर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे भयंकर स्थिति बनी हुई है। 

जाम में फंसने के कारण लोग काफी परेशान हैं। वीकेंड होने के चलते लोगों की आवाजाही अधिक होती है। ऐसे में एनएच पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाती है और एनएच पर निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनती है।

दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि एक अप्रैल से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में लोगों ने बच्चों की छुट्टियों के चलते परिवार संग घूमने का मन बनाया। लोग अपनी गाड़ियां लेकर घरों से बाहर निकले और ट्रैफिक बढ़ने पर जाम में फंसे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version