दिनांक 25/26-03-2026 की मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया गया।
[26/03, 9:39 am] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान जिला अंतर्गत विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मुस्तैद रहे।
[26/03, 11:01 am] Social Media: पुपरी थानांतर्गत एक मोटरसाइकिल सहित 225 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[26/03, 1:27 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM में सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है।

बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
[26/03, 1:44 pm] Social Media: सोनबरसा थानांतर्गत दो चोरी की मोटरसाइकिल एवं 306 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[26/03, 1:48 pm] Social Media: बेलसंड थाना कांड संख्या 193/25 (हत्या के प्रयास ) के प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस गिरी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[26/03, 7:03 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
[26/03, 8:16 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 26.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा अंचल निरीक्षक कार्यालय, पुपरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुपरी अंचल अंतर्गत सभी थानों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कांडों की समीक्षा, लंबित सुपरविजन, अभिलेख संधारण तथा लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

इस दौरान समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तीव्रता लाने, महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन, गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
[26/03, 8:32 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 26.03.2026 को चैती नवरात्र की महाष्टमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस जिला के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, पूजा-पंडालों में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version