*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 30/06/2026*
================
*त्रैमासिक परीक्षा के दौरान दो शिफ्ट वाले विद्यालयों में बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का संचालन समय*
———————————————-
*मधुबनी 30 जून 2026*

*जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तथा कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक संचालित होनी है।*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में मधुबनी जिलान्तर्गत वैसे माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां दो शिफ्ट में कक्षा संचालित है, ऐसे विद्यालय परिसर में अवस्थित प्रारंभिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाह्न 06:30 बजे से 09:30 बजे तक किया जायेगा।*
*प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका निर्धारित विद्यालय अवधि तक विद्यालय में बने रहेंगे। माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया है कि त्रैमासिक परीक्षा का संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करें। यह आदेश परीक्षा अवधि तक प्रभावी रहेगा।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version